Latest Update Admission 1 min read

Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check Now & Download PDF

Shubham Shubham 🕒 September 06, 2026
Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check Now & Download PDF
Description: Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check Now & Download PDF
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और official notification/link जरूर check करें।

Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check : नमस्कार दोस्तों आप सभी का आज के इस आर्टिकल में हार्दिक स्वागत करते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को बताएंगे कि पूर्णिया विश्वविद्यालय स्नातक स्पॉट राउंड एडमिशन 2026 के लिए चयन सूची कॉलेज स्तर पर जारी हो चुकी है आप सभी विद्यार्थी जो चयन किए गए हैं अपने कॉलेज जाकर 6 सितंबर 2026 से लेकर 7 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन के माध्यम से सभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करते हुए नामांकन करवाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कहा है कि Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check अपने कॉलेज जाकर ही कर सकेंगे इसके लिए विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी ऑफर लेटर नहीं जारी किया जाएगा आपको सीधे कॉलेज जाकर लिस्ट में नाम चेक करना है और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ एडमिशन करवाना है।

Purnea University UG. सत्र 2026-2030 में नामांकन हेतु आवेदन करने वाले सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि स्पॉट राउंड में नामांकन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची महाविद्यालय को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने स्पॉट राउंड में नामांकन हेतु आवेदन किया था, वे अपने चयनित महाविद्यालय में जाकर चयन सूची में अपना नाम देख सकते हैं। चयन सूची में नाम अंकित होने पर संबंधित अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए अपना नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check — Overview

Name of Article Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List
Type of Article Latest Update
Session2026-30
Course NameUG 1st Semester
Purnea University UG Spot Admission 2026 Date
06 September, 2026
Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Release Date
05 September, 2026
Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check Mode
Offline
More DetailedPlease Read Full Article

Purnea University UG Spot Admission 2026 Date


  • स्पॉट ऐडमिशन तिथि : 6 सितंबर 2026
  • स्पॉट ऐडमिशन अंतिम तिथि : 7 सितंबर 2026

Purnea University UG Spot Admission 2026 Official Notification

Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check Now & Download PDF


Purnea University UG Spot Admission 2026 Merit List Check कैसे करें?

यदि आप भी पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक 2026 से 30 सत्र में नामांकन हेतु आवेदन दिए थे और नाम चेक करना है तो आपको बता दे विश्वविद्यालय में स्पष्ट कहा है कि ऑनलाइन ऑफर लेटर जारी नहीं किए जाएंगे आप सभी विद्यार्थी सीधे कॉलेज जाकर लिस्ट में नाम चेक करेंगे।


Important Links

Check Spot Admission Merit List/ CUT-OFF List Link 1 || Link 2
Official Notification Click Here
Official WebsiteClick Here

U.G. सत्र (2026-2030) में स्पॉट राउंड नामांकन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश :-

1. स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन की सुविधा केवल दिनांक 06.09.2026 से 07.09.2026 तक उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के पश्चात नामांकन की तिथि में किसी भी परिस्थिति में विस्तार नहीं किया जाएगा।

2. स्पॉट राउंड के लिए अभ्यर्थियों को कोई Offer Letter जारी नहीं किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी अपने चयनित महाविद्यालय में जाकर स्वयं अपना नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

3. चयनित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर अपने मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

4. सभी संबंधित महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा DSW के ई-मेल के माध्यम से प्रेषित चयन सूची को महाविद्यालय के सूचना-पट्ट, कॉलेज के मुख्य द्वारतथा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।

5. सभी महाविद्यालय केवल DSW के ई-मेल के माध्यम से प्रेषित चयन सूची के अनुसार ही स्पॉट राउंड में नामांकन लेंगे। किसी भी परिस्थिति में चयन सूची से बाहर किसी अभ्यर्थी का नामांकन नहीं लिया जाए।

6. सभी महाविद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विषय में निर्धारित सीटों की संख्या से अधिक नामांकन किसी भी परिस्थिति में नहीं लिया जाए।

7. बैंक अवकाश की स्थिति में विद्यार्थियों को नामांकन शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं, इसके लिए संबंधित महाविद्यालय अपने स्तर से Q.R. Code / ऑनलाइन भुगतान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, ताकि अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपना नामांकन करा सकें।

8. जिन अभ्यर्थियों द्वारा QR Code/ ऑनलाइन माध्यम से नामांकन शुल्क का भुगतान किया जाता है, उनसे संबंधित महाविद्यालय UTR Number/ Transaction Reference Number अनिवार्य रूप से प्राप्त कर सुरक्षित रखेंगे, ताकि भुगतान का उचित सत्यापन एवं अभिलेखीकरण किया जा सके।

9. सभी संबंधित महाविद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो तथा निर्धारित अवधि के अंदर नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जाए। अतः सभी संबंधित अभ्यर्थियों एवं महाविद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि उपयुक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

© Copyright 2026 eHelpbihar - All rights reserved.