Bihar Bakri Farm Scheme 2025 : बिहार सरकार की तरफ से काफी अच्छी खबर सामने आ रही है ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, बेरोजगार युवाओं और पशुपालन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है बिहार बकरी पालन योजना 2025 (Bihar Bakri Farm Scheme 2025) के तहत राज्य सरकार पात्र उम्मीदवारों को बकरी फार्म खोलने के लिए 7 लाख रुपए तक सब्सिडी (अनुदान) दे रही है।
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 का उद्देश्य न सिर्फ बेरोजगारों को रोजगार देना है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भी है यदि आप भी बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर भी साबित हो सकता है।

Bihar Bakri Farm Scheme 2025— Overview
Name of Article | Bihar Bakri Farm Scheme 2025 |
Type of Article | Latest Yojana |
Yojana Name | Bihar Bakri Farm |
Application Start Date | 31 May, 2025 |
Application Mode | Online |
More Information | Please Read Full Article |
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 — योजना का उद्देश्य
बिहार बकरी पालन योजना 2025 का मुख्य उद्देश्य है बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना इस योजना के जरिए युवा वर्गों और किसानों के साथ-साथ पशुपालन में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को एक रोजगार का सुनहरा मौका देना इससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार होगा बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था अभी मजबूत होगी।
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 — महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 21 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन के भीतर
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 — पात्रता मापदंड
बकरी पालन योजना बिहार 2025 के लिए यदि आप भी आवेदन करने के लिए मन बना लिए हैं तो इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है जो नीचे निम्न प्रकार से दिए गए हैं।
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी हो
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो
- पूर्व में बकरी पालन का परीक्षण लिया हो (यदि लिया है तो प्राथमिकता दी जाएगी)
- आवेदक के पास स्वयं कि या लीज पर लीज गई भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता
- पासबुक किया फिक्स्ड डिपॉजिट में न्यूनतम राशि होनी चाहिए।
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 — जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या लीज एग्रीमेंट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो)
- अघतन लगान रसीद या एलपीसी
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 — अनुदान व लाभ विवरण
सामान्य वर्ग के लिए
फार्म क्षमता | कुल लागत (रुपए लाख में) | स्वयं का निवेश | अनुदान राशि | भूमि आवश्यकता |
100 बकरी + 5 बकरा | ₹17.21 लाख | ₹3.91 लाख | ₹8.605 लाख | 500 वर्गफीट |
500 बकरी +25 बकरा | ₹80.17 लाख | ₹19.50 लाख | ₹40.085 लाख | 2500 वर्गफीट |
अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए:
फार्म क्षमता | कुल लागत (रुपए लाख में) | स्वयं का निवेश | अनुदान राशि | भूमि आवश्यकता |
100 बकरी + 5 बकरा | ₹17.21 लाख | ₹3.12 लाख | ₹10.326 लाख | 500 वर्गफीट |
Note : हाइड्रोपोनिक्स विधि से चारा उत्पादन करने वालों के लिए अतिरिक्त अनुदान मिलेगा जो आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 : चयन प्रक्रिया
- चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा
- जिन आवेदकों ने बकरी पालन का सरकारी प्रशिक्षण लिया है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- चयन के बाद आवेदक को बैंक ऋण या स्वलागत पूंजी से बकरी फार्म शुरू करने की अनुमति मिलेगी।
- आवेदक सही और पूर्ण होना चाहिए।
Bihar Bakri Farm Scheme 2025 Online Apply कैसे करें जानिए स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- बकरी पालन योजना 2025 के ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म आपके सामने खुल जाएगा जिसमें जरूरी जानकारी भरें।
- उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर आप अपने फार्म को सबमिट करें।
- फिर आवेदन रसीद को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: आवेदन रसीद को सुरक्षित रखें और ईमेल और एसएमएस के माध्यम से आपको सूचित किया जाएगा यदि आपका चयन होगा तो इसीलिए आप आवेदन की हुई रसीद को सुरक्षित भविष्य के लिए जरूर रखें।
Important Links
Online Apply | Official Notification |
Official Website | |
Join Telegram Group | Join WhatsApp Channel |
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से आप सभी को बिहार बकरी पालन योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे और इसके लिए कौन-कौन पात्रता और योग्यता के साथ-साथ कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे उन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है यदि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अपना राय जरूर लिखिए इसके साथ-साथ उन सभी बेरोजगार युवाओं में जरूर शेयर करें या अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें जो इस योजना से लाभ उठाना चाहते हैं।